Viral Video: हिंदू धर्म में सावन का महीना काफी पवित्र माना जाता है। सावन के महीने मेंं पूरा हिंदू समाज भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबा नजर आता है। इस महीने में शिवभक्त कांवड़ यात्रा के लिए निकलते हैं। इस दौरान आपको सड़कों पर अनोखे नजारे भी देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक नजारा इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आपको एक परिवार बाइक पर जाता दिख रहा है। दरअसल, इस परिवार के लोग भगवान शिव और माता पार्वती के वेश में नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो (इंस्टाग्राम- ravisim143)
ये भी पढ़ें- अजब: बिहार में सरकारी बाबू ने कुत्ते का बना दिया आवास प्रमाण पत्र, अब अधिकारी के खिलाफ होगी कार्रवाई
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि जो शख्स बाइक चला रहा है, उसने भगवान भोलेनाथ का वेश धारण किया है। वहीं उसके पीछे बैठी उसकी पत्नी ने माता पार्वती के रूप धरा है। इन दोनों के बीच बाइक पर एक बच्चा बैठा है, जिसके हाथ में कलश नजर आ रही है। ऐसा लगता है कि यह परिवार कांवड़ में जल लेने जा रहा है। देखें वीडियो-
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और शिवभक्तों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को रवि कुमार नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @ravisim143 पर शेयर किया है। वीडियो इतना प्यारा है कि इसे अब तक 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
