वायरल न्यूज़

इस लड़के को 15 हजार मोटरसाइकिल सवारों ने दिया गजब का सरप्राइज, इंटरनेट पर Viral Video छू लेगा आपका दिल

Today Trending Video इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक गंभीर रूप से बीमार लड़के को सरप्राइज़ देने के लिए 15,000 मोटरसाइकिल सवार इकट्ठा हुए हैं। क्योंकि उसके परिवार ने एक ऑनलाइन अपील पोस्ट की थी। पढ़ें पूरी खबर।

Image

इंटरनेट पर Video हुआ वायरल (फोटो-X-@Sheetal2242)

Today Viral Video आज के समय में करीब-करीब हर कोई में स्मार्ट फोन चलाता है और स्मार्ट फोन चलाने वाले लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव ना रहे। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। सोशल मीडिया के बहुत सारे प्लेटफॉर्म है। अब हर कोई सारे प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हो ये जरूरी नहीं। पर एक भी प्लेटफॉर्म पर सक्रिय ना हो। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी बीच इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे काफी देखा जा रहा है।

वायरल वीडियो जर्मनी का बताया जा रहा है। जिसमें मोटरसाइकिलों का शौकीन रखने वाला एक लड़का के बारे में पता है कि उसको गंभीर और जानलेवा बीमारी है। उसके परिवार ने सोशल मीडिया पर एक ऑनलाइन पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने पूछा कि उसके बेटे को क्या मोटरसाइकिल सवार खुश करने आ सकते हैं। इस पोस्ट के माध्यम से उन्होंने 20 से 30 लोगों के आने की उम्मीद की थी। पर यकीन नहीं करेंगे उनके पास 15000 मोटरसाइकिल सवार आ गए। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

इंटरनेट यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @Sheetal2242 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 1 लाख 64 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। वीडियो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। जिसमें पहले ने लिखा: "क्या बात है... हमारे देश में तो बस नेताओं के पीछे ही जाते हैं", दूसरे ने लिखा: "दुनिया बहुत खूबसूरत और बदसूरत दोनों है।

वीडियो बहुत एहसास भरा है", वहीं पर तीसरे यूजर ने लिखा: "दुनिया में ऐसे पल ही हैं जो हमें इंसानियत पर भरोसा दिलाते हैं। 15,000 मोटरसाइकिल सवारों का ये प्यार और समर्थन, एक छोटे से बच्चे के लिए, दिल को छू लेने वाला है। कभी-कभी, एक छोटी सी अपील कितने बड़े समंदर को हिला सकती है, ये देखकर आंखें भर आती हैं। शुक्रिया, शीतल जी, इस खूबसूरत वीडियो को साझा करने के लिए। ऐसे पल हमें याद दिलाते हैं कि मानवता अभी भी जिंदा है।", एक अन्य ने लिखा: "इंसानियत जिंदा है और रहेगी।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article