वायरल न्यूज़

Video: मेट्रो में ऐसी-ऐसी हरकतें कर रही थी लड़की, देखकर भड़क गए सोशल मीडिया यूजर्स

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 8, 2023, 07:47 PM IST

Girl Viral Video: आप देख सकते हैं कि लड़की मेट्रो में यात्रा कर रही हैं। वह मेट्रो का खाली कोच देखकर सबसे पहले उसमें वीडियो बनवाना शुरू कर देती है। कभी वह मेट्रो पर लटकती नजर आ रही है तो कभी सीट पर चढ़कर डांस करती दिख रही है।

Image

दिल्ली मेट्रो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • अजीबोगरीब हरकतें कर रही थी लड़की
  • दिल्ली मेट्रो का वीडियो हुआ वायरल
  • मेट्रो में झूला झूलते नजर आई लड़की

Girl Viral Video: कुछ लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में पब्लिक प्लेस में भी ऐसी-ऐसी हरकतें करते रहते हैं। जिसे देखकर लोगों को गुस्सा आ जाता है। ऐसी ही कुछ अजीबोगरीब हरकतें मेट्रो में एक लड़की करती नजर आ रही है। यह लड़की मेट्रो में बैठे-बैठे जो करती है। उसे देखकर लोग भड़क गए हैं। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि लड़की को यह पता नहीं है कि उसे पब्लिक प्लेस पर कैसे रहना चाहिए। इसके साथ ही एक तरह से वह पब्लिक प्रॉपर्टी को भी नुकसान पहुंचा रही है।

मेट्रो में अजीबोगरीब हरकतें करती है लड़की

लड़की मेट्रो में जो हरकतें कर रही है। उसे देखकर लोग लड़की को ट्रोल भी कर रहे हैं। वीडियो को अपर्णा देव्याल (Aparna Devyal) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। आप देख सकते हैं कि लड़की मेट्रो में यात्रा कर रही हैं। वीडियो दिल्ली मेट्रो का लग रहा है। आप देख सकते हैं कि वह मेट्रो का खाली कोच देखकर सबसे पहले उसमें वीडियो बनवाना शुरू कर देती है। कभी वह मेट्रो पर लटकती नजर आ रही है तो कभी सीट पर चढ़कर डांस करती दिख रही है। देखें वीडियो-

आप कांच में देख सकते हैं कि एक दूसरी युवती उस लड़की का वीडियो शूट कर रही है। जब तक लड़की सीट पर खड़ी होकर डांस कर रही होती है। तब तक तो ठीक था, लेकिन हद तो तब हो जाती है। जब लड़की मेट्रो पर लगे हैंडरेल को पकड़कर लटक जाती है और झूला झूलने लगती है। इस दौरान वह यहां-वहां नजरें भी दौड़ा रही हैं कि कहीं उसे नोटिस तो नहींं कर रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article