Crocodile Attack Video: कहते हैं कि मनुष्य पृथ्वी का सबसे बुद्धिमान प्राणी हैं। मनुष्य के भीतर दयालुता, उदारता और सहानुभूति जेसे गुण होते हैं। इसके बाद भी कई बार मानव इतना क्रूर हो जाता है कि बेजुबानों के साथ जल्लादों की तरह बर्ताव करता है। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स एक बेजुबान का चाकू से मर्डर करना चाहता था। वह बहुत ही क्रूर तरीके से बेजुबान को मारना चाहता था, हालांकि उसे लेने के देने पड़ गए।
मगरमच्छ पर हमला (ट्विटर)
मगरमच्छ के बच्चे को मारना चाहता था शख्स
वीडियो में आपको एक शख्स चाकू लिए हुए दिखाई दे रहा होगा। वहीं एक मगरमच्छ का बच्चा सड़क किनारे पड़ा हुआ दिख रहा है। यह शख्स मगरमच्छ के बच्चे को नुकसान पहुंचाने के इरादे से उसके पास पहुंचता है। सबसे पहले शख्स अपने पैर से मगरमच्छ के बच्चे को मारता है। इसके बाद उस पर चाकू से वार करने की कोशिश करता है। हालांकि, किस्मत से मगरमच्छ बच जाता है। वह सड़क के किनारे जाकर सतर्क हो जाता है। इसके बाद वह अटैकिंग मोड में आ जाता है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि शख्स एक कदम पीछे हटकर फिर से आगे बढ़ता है और मगरमच्छ को निशाना बनाते हुए चाकू मारने की कोशिश करता है। इसी क्रम में मगरमच्छ तुरंत अपना तेज जबड़ा खोलता है और शख्स के हाथ को पकड़ लेता है। इससे वह शख्स डरकर पीछे हटने के क्रम में खेतों में गिर जाता है। वीडियो को क्रेजी क्लिप्स नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो देखकर नेटिजन्स ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जैसे को तैसा'
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
