VIDEO: पिछले पहिए पर बाइक दौड़ाकर पार किए 53 बैरल, राइडर ने कर दिखाया ऐसा स्टंट कि बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

एक बाइक स्टंटमैन ने बाइक कि सिर्फ पिछले पहिए पर सवार होकर लगातार 53 बैरल पार किए। जिससे यह अपने आप में एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया और उस बाइक स्टंटमैन का नाम गिनीज बुक में दर्ज हो गया।

अगर कोई बाइक सवार सड़क पर बाइक को सिर्फ पिछले पहिए पर चलाए, तो यह अपने आप में बड़ा कारनामा लगता है लेकिन स्पेन के मोटरस्पोर्ट्स स्टार टोनी बू (Toni Bou) ने इससे भी आगे बढ़कर ऐसा स्टंट किया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, टोनी बू ने मोटरसाइकिल को सिर्फ पिछले पहिए पर चलाते हुए लगातार 53 बैरल पार किए। इस अनोखे कारनामे की वजह से उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) में दर्ज हो चुका है। जिसका वीडियो (Video) गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @guinnessworldrecords से शेयर किया है।

bike stunt viral video

बाइक के पिछले पहिए पर 53 बैरल पार गया बाइक सवार (Instagram/@guinnessworldrecords)

बाइक के पिछले पहिए पर किया कमाल

जानकारी के मुताबिक, टोनी बू ने यह कारनामा स्पेन के बार्सिलोना के पिएरा (Piera) शहर में किया। खास बात यह है कि जिस राउंडअबाउट पर उन्होंने यह स्टंट किया, उसका नाम भी उनके नाम पर रखा गया है। इस स्टंट के लिए कई बैरल को एक खास तरीके से राउंडअबाउट के चारों ओर रखा गया था। इसके बाद टोनी बू ने अपनी मोटरसाइकिल को केवल पिछले पहिए पर उठाया और एक-एक करके बैरल के ऊपर से छलांग लगानी शुरू की। देखने वालों के लिए यह किसी फिल्म के एक्शन सीन जैसा नजर आ रहा था।

End of Feed