इस दुनिया में कई लोग बहुत ही दिलेर किस्म के होते हैं। खतरा इनके लिए एक खेल की तरह होता है और वे इस खेल का बहुत मजा लेते हैं। हाल में एक ऐसे ही दिलेर व्यक्ति का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं।
जब RPF जवान ने खोला ट्रेन का दरवाजा (Instagram/@naughtyworld)
ये भी पढ़ें:
ट्रेन का दरवाजा खुलते ही जो दिखा
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक ट्रेन पटरी पर पूरी तेज रफ्तार में दौड़ रही है। इधर, ट्रेन के AC कोच में मौजूद एक यात्री RPF के जवानों को बुलाकर ले आता है और ट्रेन का दरावाजा खोलने को कहता है। जवान जब ट्रेन की बोगी का दरवाजा खोलता है तो उसकी नजरों के सामने जो नजारा दिखता है, वह देख लोगों का दिमाग ही हिल जाता है। दरअसल, ट्रेन के बंद दरवाजे पर एक बुजुर्ग लटका हुआ था। जो ट्रेन के दरवाजे के नीचे वाले पायदान पर खड़ा होकर सफर कर रहा था। वीडियो में दिख रहा है कि जब RPF का जवान ट्रेन का दरवाजा खोलता है तब जाकर बाहर ट्रेन के दरवाजे पर लटका बुजुर्ग व्यक्ति ट्रेन के अंदर घुस पाता है।
वीडियो देख हैरान रह गए लोग
इस दौरान उस बुजुर्ग का स्वैग वाकई देखने लायक था। अब तक वीडियो (Video) पर जिसकी भी नजर पड़ी वह इस नजारे को देखकर हैरान रह गया। इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @naughtyworld नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां कई लोगों ने उस बुजुर्ग व्यक्ति के स्वैग की तारीफ करते हुए उन्हें खतरों का खिलाड़ी बताया। वहीं, कुछ अन्य लोगों ने उस बुजुर्ग व्यक्ति को शाहरूख खान की फिल्म रावन (RAONE) का विलेन कैरेक्टर जीवन (GONE) बता डाला। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि 80 साल का जीवन, जो ट्रेन पर ऐसे सफर करता है। एक अन्य यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "चचा रॉक, RPF शॉक।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
