VIDEO: कानों को खटकता था कार का अलार्म, कुत्ता भी गुजरे तो लगता था बजने, तंग आकर पड़ोसी ने फूंक दी गाड़ी

गुजरात के मोरबी में कार के सेंसर अलार्म से परेशान पड़ोसी दर्जी पर महिला वकील की कार में आग लगाने का आरोप है। CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Viral CCTV Video: कई बार छोटी-छोटी बातों को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद इतना बढ़ जाता है कि मामला पुलिस तक पहुंच जाता है लेकिन गुजरात के मोरबी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां एक दर्जी को महिला वकील की कार में लगे सेंसर अलार्म से इतनी परेशानी हुई कि उसने महिला की कार में ही आग लगा दी। बताया जा रहा है कि कार के पास से कोई व्यक्ति गुजरता था, यहां तक कि कुत्ता निकलने पर भी उसका अलार्म बजने लगता था। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें कार को जलते हुए देखा जा सकता है।

Video Morbi Car Fire Case

कार को आग के हवाले करता पड़ोसी CCTV कैमरे में हुआ कैद (Times Now Navbharat)

कहां का है यह मामला?

यह मामला मोरबी के वाघपरा इलाके का बताया जा रहा है। यहां रहने वाली पुष्पाबेन कौशिकभाई भट्ट पेशे से वकील हैं। उन्होंने अपने पड़ोसी शिखर जयेशभाई गोहेल के खिलाफ कार में आग लगाने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दर्जी का काम करता है और उसकी दुकान महिला वकील की कार पार्क होने वाली जगह के सामने थी।

End of Feed