VIDEO: चीन सस्ता है या महंगा? शंघाई में रह रही भारतीय महिला ने बताया पूरे परिवार के महीने का खर्च

शंघाई में रह रही एक भारतीय महिला ने परिवार समेत रहने का मासिक खर्च के बारे में बताया है। जहां महिला ने अपने रोजमर्रा के खर्चों का जिक्र करते हुए पूरा अमाउंट बताया।

चीन को लेकर अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि वहां रहना कितना महंगा या सस्ता है। अब शंघाई में रहने वाली एक भारतीय महिला ने अपने परिवार के हर महीने के खर्च का पूरा हिसाब बताया है। उनके मुताबिक, चार लोगों के परिवार के महीने का खर्च करीब 9.81 लाख रुपये तक पहुंच जाता है। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Video Of indian woman shanghai family monthly expenses

शंघाई में परिवार समते रहने के लिए कितना खर्च करना पड़ता है, उसके बारे में एक भारतीय महिला ने बताया। (Instagram/@indianmom_in_shanghai)

भारतीय महिला ने बताया पूरे महीने का खर्च

वायरल वीडियो (Viral Video) के मुताबिक, अदिति शर्मा अपने परिवार के साथ शंघाई में रहती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो (Video) शेयर कर बताया कि परिवार हर महीने किराए, बच्चों की पढ़ाई, राशन, घरेलू मदद, आने-जाने, घूमने और बाहर खाने जैसी चीजों पर कितना पैसा खर्च करता है। हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि यह उनके परिवार का निजी खर्च है और इसे चीन में रहने वाले हर व्यक्ति के खर्च का पैमाना नहीं माना जाना चाहिए।

End of Feed