VIDEO: पत्नी के अफेयर से परेशान होकर रेलवे ओवरब्रिज पर चढ़ा युवक, नीचे उतारने में पुलिस के छूटे पसीने

इटावा में पत्नी से विवाद के बाद अब्दुल आसिम रेलवे ओवरब्रिज पर चढ़कर लटकने लगा। युवक ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।

उत्तर प्रदेश के इटावा में पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी से अनबन और घरेलू कलह से परेशान एक युवक रेलवे ओवरब्रिज के एक हिस्से पर चढ़ गया। वह वहां से नीचे लटकने लगा। युवक की इस हरकत को देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस पूरे हाई वोल्टेज ड्रामा का वीडियो (Video) भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि युवक रेलवे ब्रिज पर चढ़कर बैठा हुआ है।

Video of etawah man climbs railway overbridge over wife and family dispute

पत्नी और परिवार के कलह की वजह से युवक परेशान होकर रेलवे ब्रिज पर चढ़ गया। (Times Now Navbharat)

पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

यह पूरा मामला इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। युवक की पहचान अब्दुल आसिम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पत्नी के साथ चल रहे विवाद को लेकर वह काफी परेशान था। इसी परेशानी के चलते उसने रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी कई लड़कों और लड़कियों के संपर्क में रहती है और उसकी बात नहीं मानती। उसने पत्नी पर अवैध संबंधों को लेकर भी शक जताया है। युवक का कहना है कि पत्नी के रवैये और पारिवारिक कलह से वह तंग आ चुका है।

End of Feed