Video: खड़ी ढलान वाली सड़क से फिसलने लगी बाइक, देख शख्स ने जो किया उसकी खूब हो रही वाहवाही

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बाइक खड़ी ढलान वाली सड़क से फिसलने लगी। जिसे देख एक शख्स तुरंत मदद के लिए दौड़ता है और वह तुरंत स्थिति को संभाल लेता है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video) काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक पहाड़ी इलाके में बनी सड़क पर एक बाइक सवार मुसीबत में फंसा नजर आ रहा है। बाइक सवारों को मुसीबत में फंसा देख एक शख्स तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़ पड़ता है और वह स्थिति को तुरंत संभाल लेता है।

Video of Bike Starts Sliding Down a Steep Slope

खड़ी ढलान से सरकने लगी बाइक (X/@TheCleanCarClub)

ये भी पढ़ें:

शख्स ने बाइक सवारों की ऐसे की मदद

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक ऊंची सड़क के ढलान पर खड़ी बाइक अचानक से सरकने लगती है। बाइक सवार बाइक को एक्सलेरेट करते रहता है लेकिन बाइक ढलान के ऊपर नहीं चढ़ पाती। स्थिति बेहद ही खतरनाक हो जाती है, ऐसे में जब एक शख्स की नजर उन बाइक सवारों पर पड़ती है, वह तेजी से बहुत ही फुर्ती के साथ दौड़कर उस बाइक को संभाल लेता है और बाइक को धक्का देते हुए ढलान के ऊपर चढ़ने में बाइक सवारों की मदद करने लगता है। शख्स की मदद से अगले ही पल बाइक ढलान के ऊपर चढ़ जाती है और वे बाइक सवार वहां से निकल जाते हैं।

End of Feed