Dance Video: 'बिल्लो रानी' गाने पर शख्स का जबरदस्त डांस, बिपाशा बसु को भी छोड़ा पीछे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 23, 2023, 09:41 PM IST

Dance On 'Billo Rani' Song: इंटरनेट पर एक शख्स का 'बिल्लो रानी' गाने पर डांस करते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप बिपाशा बसु को भी भूल जाएंगे। वीडियो में आपको कथक टच पर डांस देखने को मिलेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • 'बिल्लो रानी' गाने पर शख्स का जबरदस्त डांस
  • डांस मूव्स देख हैरान रह गए लोग
  • बोले- इसने तो बिपाशा को भी फेल कर दिया

Dance Video On 'Billo Rani' Song: इंटरनेट पर यूं तो हर रोज कई डांस वीडियो (Dance Viral Video) वायरल होते हैं लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। ये वीडियो इतना मजेदार और जबरदस्त है कि लोग इसे देखते रह जा रहे हैं, लेकिन फिर भी उनका मन नहीं भर रहा है। ये वीडियो इधर बीच इंटरनेट पर काफी छाया हुआ है।

Dance Video On 'Billo Rani' Song

'बिल्लो रानी' गाने पर जबरदस्त डांस वीडियो वायरल (Image Credit : dumbest_man1811/Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स 'बिल्लो रानी' गाने पर बड़ा ही जबरदस्त डांस करता नजर आ रहा है। अपने इस डांस में उसने कथक का मिक्स अप किया है, जो इस डांस को और भी जबरदस्त बना रहा है। ऐसे में शख्स ना तो कोई स्टेप भूला और ना ही अपने डांस में कोई कमी आने दी। ये डांस वीडियो इतना जबरदस्त है कि आपको बिपाशा बसु की याद आ जाएगी। शख्स ने तो बिपाशा को भी फेल कर दिया है। बता दें, इस शख्स का नाम अधिकारी सोमू कुणाल है, जो कमाल के डांसर हैं। इससे पहले भी उनके कई वीडियो वायरल हो चुके हैं।

End of Feed