वायरल न्यूज़

Video: पहले तो लिफ्ट में मिले लड़के के साथ सेल्फी ले रही थी लड़की, फिर ऐसा क्या हुआ कि फूट-फूटकर लगी चिल्लाने

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 7, 2024, 04:35 PM IST

Viral Video: आप देख सकते हैं कि जैसे ही लड़का लिफ्ट से उतरने लगता है, वैसे ही लड़की का फोन झटके से नीचे गिर जाता है। लड़की का फोन लिफ्ट में न रहकर दीवार और लिफ्ट के बीच बने दरार से नीचे चला जाता है।

Image

लिफ्ट में रोने लगी लड़की (ट्विटर)

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप कह सकते हैं कि किसी के साथ कभी भी कोई घटना घट सकती है। वीडियो देखकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। वीडियो की शुरुआत एक लिफ्ट से होती है। जिसमें एक लड़का और एक लड़की खड़े नजर आते हैं। वीडियो देखकर लगता है कि लड़का और लड़की एक-दूसरे को जानते नहीं हैं। हालांकि, थोड़ी देर बार लड़की अपना फोन निकालकर लड़के के साथ सेल्फी लेने लगती है।

लड़की को अचानक लगता है बड़ा झटका

वीडियो में यहां तक तो सब ठीक नजर आता है। आप देख सकते हैं कि तभी अचानक लिफ्ट रुक जाती है। ऐसा लगता है कि लड़के को लिफ्ट से उतरना था, इसलिए वह लिफ्ट रोक देता है। इसके बाद वह उतरने लगता है। इसी बीच एक ऐसी घटना घट जाती है, जिससे लड़की के होश उड़ जाते हैं। आप देख सकते हैं कि जैसे ही लड़का लिफ्ट से उतरने लगता है, वैसे ही लड़की का फोन झटके से नीचे गिर जाता है। लड़की का फोन लिफ्ट में न रहकर दीवार और लिफ्ट के बीच बने दरार से नीचे चला जाता है। देखें वीडियो-

सबसे पहले तो लड़की दीवार और लिफ्ट के बीच बने दरार से नीचे झांकती है। इसके बाद उसे पता चल जाता है कि उसका फोन अब नहीं मिलने वाला। हालांकि, लड़का तभी किसी को फोन मिलाने लगता है। ऐसा लगता है कि लड़का किसी से मदद के लिए फोन मिलाता है। दूसरी तरफ लड़की लिफ्ट में ही बैठकर जोर-जोर से रोने-चिल्लाने लगती है। जिस तरह लड़की सेल्फी ले रही थी, उसे देखकर ऐसा लगता है कि उसने नया फोन खरीदा था। भले ही बाद में उसका फोन मिल गया होगा, लेकिन गिरने से वह टूट जरूर गया होगा।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article