वायरल न्यूज़

Video: अजीब लत है भाई! बुलेट की टंकी खोलकर पेट्रोल सूंघने लगी लड़की, बिगड़ा बैलेंस और फिर..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 15, 2023, 01:41 PM IST

Girl Viral Video: लड़की एक बुलेट पर बैठी हुई है। इस दौरान उसे न जाने क्या सूझता है कि वह बुलेट की पेट्रोल की टंकी का ढक्कन खोल लेती है। इसके बाद टंकी में अपनी नाक लगाकर पेट्रोल सूंघने लगती है।

Image

लड़की का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • पापा की परी का वीडियो हुआ वायरल
  • लड़की को लगी थी अजीब सी लत
  • पेट्रोल सूंंघते समय बिगड़ जाता है बैलेंस

Girl Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने तमाम ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें लड़कियां अजीबोगरीब काम करती नजर आती हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की पेट्रोल सूंघती दिखाई दे रही है। इस दौरान लड़की के साथ जो होता है, उसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि पापा की परी (Papa Ki Pari) का कारनामा बहुत ही अजब है। इसे देखकर हंसी बंद ही नहीं हो रही है।

पेट्रोल सूंघती है लड़की

आप देख सकते हैं कि लड़की एक बुलेट पर बैठी हुई है। इस दौरान उसे न जाने क्या सूझता है कि वह बुलेट की पेट्रोल की टंकी का ढक्कन खोल लेती है। इसके बाद टंकी में अपनी नाक लगाकर पेट्रोल सूंघने लगती है। आप सुन सकते हैं कि बैकग्राउंड में 'पतली कमरिया' गाना बज रहा है। इस गाने पर लड़की एक तरह का डांस भी कर रही है। जैसे ही लड़की पेट्रोल सूंघती है और मस्ती में अपने सिर ऊपर करती है। वैसे ही उसका बैलेंस बिगड़ जाता है। लड़की के पैर लड़खड़ा जाते हैं। इसके बाद वह संभल नहीं पाती है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि लड़की बुलेट लेकर बुरी तरह से नीचे गिर जाती है। इससे बुलेट का पेट्रोल जमीन में बहने लगता है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग लड़की के जमकर मजे ले रहे हैं। वीडियो को upendrakuma1983 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा- रील बनाने के चक्कर में लड़की अपना ही नुकसान कर बैठी।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article