Lion Viral Video: आपने कभी न कभी सर्कस जरूर देखा होगा। सर्कस में शेर, चीता, भालू, हाथी जैसे जंगली जानवरों का प्रदर्शन देखकर लोगों का दिल खुश हो जाता है। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सर्कस में परफॉर्मेंस के दौरान दो शेर जाली से कूदकर भाग जाते हैं। इसके बाद ऐसी भगदड़ मचती है कि लोग पिंजरे के अंदर आ जाते हैं और शेर बाहर उथल-पुथल मचा देता है।
सर्कस से भागे दो शेर (ट्विटर)
इस वीडियो को देखकर दहशत में आ जाएंगे
वैसे तो कई देशों में जानवरों को पिंजरे में रखने और सर्कस में इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन कई देशों में अब भी सर्कस का चलन कम नहीं हुआ है। यह वीडियो चीन से सामने आया है। चीन के लुओयांग शहर से यह चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। आप देख सकते हैं कि लाइव परफॉर्मेंस के दौरान दो बब्बर शेर सर्कस के अपने बाड़े से भाग जाते हैं। दोनों शेर भागकर दर्शकों के बीच पहुंच जाते हैं। इससे दर्शकों में दहशत फैल जाती है। सर्कस देख रहे कई लोग इसके बाद शेर के पिंजरे में घुस आते हैं। वहींं कई लोग सर्कस छोड़कर भाग जाते हैं। देखें वीडियो-
Luoyang, Henan, China Everything went wrong!It is clear that these animals do not want to do these silly tricks… t.co/oKhfz9DDop
— ANI (@ANI) Apr 16, 2023
बताया जाता है कि शेर के पिंजरे का दरवाजा खुला था, इस कारण दोनों शेर दरवाजे से भाग जाते हैं। गनीमत यह रही कि दोनों को बाद में पकड़कर वापस पिंजरे में डाल दिया गया। फिलहाल, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। इस लापरवाही के लिए सर्कस को निलंबित करने का आदेश दे दिया गया है।एक शेर सर्कस के बाहर घूमता नजर आया। शेर को खुले में देखकर स्थानीय लोगों में खलबली मच गई। इस घटना से पशु अधिकार कार्यकर्ता भी आक्रोश में आ गए। उनका कहना है कि सर्कस में जानवरों का उपयोग अमानवीय है।
