आएं, ये क्या देख रहा हूं मैं! सड़क पर वंदे भारत किसने चला दी, जुगाड़बाजी में उस्तादों के उस्ताद निकला इसे बनाने वाला

वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर चलने वाला एक वाहन बिल्कुल वंदे भारत ट्रेन की शक्ल में दिख रहा है। वीडियो को देख लोगों की नजरें धोखा खा गई और कई लोगों ने तो पहली नजर में इसे वंदे भारत ट्रेन ही मान लिया।

जुगाड़बाजी और क्रिएटिविटी के मामले में भारत का कोई जवाब नहीं। इसकी एक झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिल रहा है। जहां एक शख्स ने वंदे भारत ट्रेन की तर्ज पर सड़क पर चलने वाला एक अनोखा वाहन बना डाला। जिसे देख लोग दंग रह गए।

End of Feed