वायरल न्यूज़

Valentine Day से पहले दादी ने फूल देकर बोला I Love You, भड़के दादाजी ने जो किया देखकर सन्न रह जाएंगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 12, 2023, 03:42 PM IST

Valentine Day Special: आप देख सकते हैं कि बुजुर्ग दादी अपने पति यानी दादाजी के साथ खेत में काम करने पहुंची हैं। दोनों काम करते-करते थक जाते हैं। इसके बाद वह एक जगह आकर बैठ जाते हैं। तभी दादी जी के मन में न जाने क्या सूझता है, वह काफी रोमांटिक अंदाज में दादाजी को फूल देने पहुंच जाती हैं।

Image

दादी ने किया प्रपोज (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार वीडियो
  • दादाजी को फूल देकर प्रपोज करते हैं दादी
  • मजेदार वीडियो देखकर लोगों को आया मजा

Valentine Day Special: 7 से 14 फरवरी के बीच वैलेंटाइन वीक होता है। इस बीच इंटरनेट पर प्यार-मोहब्बत के कई सारे वीडियो देखने को मिल रहे हैं। इसमें से कुछ वीडियो काफी मजेदार होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह वीडियो देखकर आपको भी मजा आ जाएगा। वीडियो एक बुजुर्ग दादी और एक अंकल से जुड़ा हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग दादी गुलाब का फूल देकर अंकल को प्रपोज करती हैं। इसके बाद जो नजारा दिखता है, वह बहुत ही मजेदार है।

मजेदार वीडियो आया सामने

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बुजुर्ग दादी अपने पति यानी दादाजी के साथ खेत में काम करने पहुंची हैं। दोनों काम करते-करते थक जाते हैं। इसके बाद वह एक जगह आकर बैठ जाते हैं। तभी दादी जी के मन में न जाने क्या सूझता है, वह काफी रोमांटिक अंदाज में दादाजी को फूल देने पहुंच जाती हैं। इसके बाद वहां पर जो नजारा दिखता है, उसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल, दादी जी जब उन्हें फूल देती हैं तो दादाजी भड़क जाते हैं। इसके बाद वह दादीजी को थप्पड़ मार देते हैं। हालांकि, ऐसा लगता है कि वह दादी जी को दुलार में थप्पड़ मारते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में यह नजारा बहुत ही ज्यादा मजेदार है। देखा जा सकता है कि दादाजी के पास पहुंचकर दादी सीधे उन्हें प्रपोज करती है और फूल देते हुए कह ती है, ‘आई लव यू’ इस दौरान दादी शरमा जाती हैं। इसके बाद दादाजी दुलार में उन्हें थप्पड़ जड़ देते हैं। दादा-दादी का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जमकर धूम मचा रहा है। वीडियो को beautiful_world_pixs नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article