Viral Video: तांगे से गिरा चालक, फिर घोड़े ने मचाया सड़क पर तांडव, कई गाड़ियों को मारी टक्कर

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में चालक के गिरते ही घोड़ा बेकाबू हो गया। बिना चालक के दौड़े तांगे ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी और हादसे में कई लोग घायल हुए।

सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तांगा अचानक बिना चालक के सड़क पर दौड़ता नजर आता है। घोड़ा इतनी तेजी से भागता है कि आसपास मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिलता। इस दौरान तांगा कई गाड़ियों से टकरा जाता है और सड़क पर अफरातफरी मच जाती है। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई, जब तांगा चालक अचानक घोड़े के साथ चल रहे तांगे से नीचे गिर गया। चालक के गिरते ही घोड़ा बेकाबू हो गया और सड़क पर तेजी से दौड़ने लगा।

bekabu ghoda tanga viral video

सड़क पर अचानक बेकाबू हुआ घोड़ा, जिसके बाद उसने जमकर उत्पात मचाया (X/@AjazKha34701261)

चालक के गिरते ही बेकाबू हुआ घोड़ा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर अचानक एक तांगा तेजी से आगे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। तांगे पर उस समय उसका चालक मौजूद नहीं था। घोड़ा बिना किसी के नियंत्रण के लगातार आगे भाग रहा था। आमतौर पर घोड़े को लगाम के जरिए नियंत्रित किया जाता है और चालक ही उसकी दिशा और रफ्तार संभालता है लेकिन इस घटना में चालक के गिर जाने के बाद घोड़े पर किसी का नियंत्रण नहीं रहा। इसके बाद घोड़ा सड़क पर बेकाबू हो गया और वह इधर-उधर भागने लगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि घोड़ा बेकाबू होने के बाद सड़क पर कई लोगों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ रहा है। लोग घायल होकर नीचे गिरते जा रहे हैं।

End of Feed