पहाड़ों पर जरा सी लापरवाही पड़ेगी भारी, बाइक का बिगड़ा बैलेंस, हवा में उछले युवक, उत्तराखंड पुलिस ने शेयर किया यह Video

उत्तराखंड पुलिस ने पहाड़ी सड़क पर बाइक हादसे का वीडियो शेयर करते हुए लोगों को सड़क सुरक्षा का मैसेज दिया। वीडियो को पोस्ट कर पुलिस ने तेज रफ्तार से बचने और हेलमेट पहनने की भी अपील की है।

सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सिर्फ कुछ सेकंड का है, लेकिन इसमें सड़क पर की गई छोटी-सी लापरवाही का अंजाम साफ-साफ देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड पुलिस ने इस वीडियो (Video) को शेयर करते हुए लोगों से पहाड़ी सड़कों पर सावधानी बरतने और हेलमेट पहनने की अपील की है।

uttarakhand police road safety bike accident viral video

पहाड़ी रास्ते पर बाइक सवारों की लापरवाही पड़ी भारी (X/@uttarakhandcops)

सड़क पर कंट्रोल से बाहर हुआ बाइक, सवार युवक हुए घायल

वीडियो की शुरुआत एक पहाड़ी सड़क से होती है। सड़क पर घुमावदार मोड़ है और किनारे काले-सफेद रंग के बैरियर बने हुए हैं। सामने एक बाइक पर दो लोग जाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन दोनों बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना हुआ है। जैसे ही बाइक मोड़ के करीब पहुंचती है, उसका संतुलन बिगड़ जाता है। बाइक बैरियर से टकराती है और दोनों बाइक सवार सड़क पर मुंह के बल गिर जाते हैं। टक्कर के बाद बाइक कुछ दूरी तक सड़क पर फिसलती हुई जाती है और धूल उड़ती दिखती है।

End of Feed