VIRAL VIDEO: जमी हुई झील में फंसे हिरण को मिली नई जिंदगी, फायरफाइटर ने जान जोखिम में डालकर बचाया

बर्फ से जमी हुई झील में फंसे एक हिरण के रेस्क्यू का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें हिरण को एक फायरफाइटर बचाते हुए नजर आ रहा है। इस घटना ने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया है और फायरफाइटर्स के इस नेक कार्य की जमकर तारीफ हो रही है।

सोशल मीडिया पर कई बार मानवता की ऐसी झलक देखने को मिलती है जिसे देख लोगों का दिल पिघल जाता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक जमी हुई झील में एक मासूम हिरण फँस गया है जिसकी जान बचाने के लिए फायरफाइटर्स ने अपनी जान जोखिम में डाल दी।

हिरण को बचाते हुए फायरफाइटर

हिरण को बचाते हुए फायरफाइटर (X/@Crazymoments01)

अमेरिका के वाशिंगटन की बताई जा रही यह घटना

ABC न्यूज के मुताबिक, वायरल वीडियो की यह घटना अमेरिका के वाशिंगटन राज्य की बताई जा रही है, जहां स्टीवंस काउंटी की बर्फ से जमी हुई लून झील में एक मासूम हिरण फंस गया। हिरण बर्फ पर बार-बार फिसल रहा था और उठ नहीं पा रहा था। वीडियो में हिरण के चेहरे पर डर साफतौर पर झलक रहा था। ऐसे में झील के पास रहने वाले डैनियल पोलेशुक नाम के व्यक्ति ने जब हिरण को मुश्किल में देखा तो उसने तुरंत फायर डिपार्टमेंट को फोन कर हिरण के लिए मदद मांगी, जिसके बाद सूचना मिलते ही फायर फाइटर्स की टीम मौके पर पहुंच गई।

End of Feed