Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन एक से एक अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो इतने अतरंगी होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिन बन जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा अनोखा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग ठहाके भी लगा रहे हैं और चटकारे भी ले रहे हैं। क्योंकि, गर्मी से बचने के लिए एक कपल ने बाइक पर ऐसा जुगाड़ (Jugaad Video) भिड़ाया, जिसने सबको चौंका ही दिया है। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और मजे भी ले रहे हैं।
अतरंगी जुगाड़ (तस्वीर साभार- @thehabibsaifi)
ये भी पढ़ें - PM मोदी का डबल धमाका, झालमुड़ी या मेलोडी चॉकलेट, जानें व्यूज के मामले में किस वीडियो ने मारी माजी
ये भी पढ़ें - Melody इतनी चॉकलेटी क्यों है? PM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को किया गिफ्ट, तो फिर चर्चा में आई ये आइकॉनिक टॉफी
दअरसल, देश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। साथ ही लू का कहर भी जारी है। ऐसे में गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय भी कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोग तो ऐसा जुगाड़ भिड़ा रहे हैं, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं गर्मी से बचने के लिए किस तरह एक कपल ने बाइक को ढंका है। देखकर ऐसा लगता है जैसे बाइक नहीं बल्कि चलता-फिरता घर हो। आलम ये था कि सड़क पर पलट-पलट कर लोग इसे देख रहे थे। देखें वीडियो...
बाइक या चलता-फिरता घर
वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। साथ ही सोच रहे होंगे कि ये तो सच में काफी अनोखा जुगाड़ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'thehabibsaifi' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, आठ लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं चटकारे लेते हए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये तो वाकई गर्दा जुगाड़ है। कुछ का कहना है कि ये तो आराम का मामला है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
