वायरल न्यूज़

Jugaad Video: गर्मी-बारिश से बचने के लिए अनोखा देसी जुगाड़, वीडियो देख लोग बोले- 'चचा तुसी ग्रेट हो'

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated May 22, 2023, 02:37 PM IST

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक चचा का अंदाज देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो गई। कई लोग तो जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

Image

चचा का धांसू देसी जुगाड़ (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • चचा का देसी जुगाड़
  • गर्मी-बारिश से बचने के लिए अनोखा तरकीब
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ (Jugaad Video) के एक से एक मजेदार वीडियो छाए रहते हैं। इनमें कुछ जुगाड़ (Jugaad Viral Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े इंजीनियर्स का दिमाग चकरा जाता है। वहीं, कुछ जुगाड़ (Desi Jugaad Video) काफी फनी भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं। इसी कड़ी में जुगाड़ (Indian Jugaad) का एक धांसू वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसमें देखकर आप ना केवल दंग रह जाएंगे, बल्कि 'चचा' की तारीफ भी करेंगे। आलम ये है कि जुगाड़ का यह वीडियो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है और कई लोग इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

आज तक आपने जुगाड़ से बनी कई चीजें देखी होंगी। या फिर इस 'टेक्नोलॉजी' का खुद भी इस्तेमाल किया होगा। दुनिया में कहीं भी चले जाएं हर जगह जुगाड़ छाया रहता है। इसी क्रम में एक चचा ने गर्मी और बारिश से बचने के लिए धांसू जुगाड़ भिड़ाया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप भी दंग रह जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं चचा साइकिल लेकर आराम से जा रहे हैं। लेकिन, साइकिल और खुद को इस तरह कवर कर रखा था, जिससे चचा को ना तो धूप लगेगी और ना ही बारिश का असर होगा। इतना ही नहीं देसी जुगाड़ दिखने में भी काफी धांसू लग रहा है। तो पहले आप इस जुगाड़ के वीडियो को देखें...

चचा का देसी धांसू जुगाड़

इस देसी जुगाड़ को देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर झटका खा गए होंगे। सोच रहे होंगे कि चचा ने तो कमाल कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'technology_world_09' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने जुगाड़ के इस वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां चचा की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग मजे कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'चचा तुसी ग्रेट हो'। कुछ कहना है कि आखिर कहां-कहां से ऐसे आइडिया लाते हैं लोग। तो इस जुगाड़ पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article