Viral Video: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक ऐसा मजेदार और दिमाग घुमा देने वाला मामला सामने आया है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि भारत में टैलेंट की वाकई कोई कमी नहीं है। अक्सर मानसून के आते ही टू-व्हीलर चलाने वालों की सबसे बड़ी चिंता होती है बारिश में भीगना। लेकिन, दुर्ग के एक युवा ने इसका ऐसा तोड़ निकाला कि अब लोग कार छोड़कर उसकी बाइक को टकटकी लगाए देख रहे हैं। इस जुगाड़ (Jugaad Video) को देखने के बाद लोग हैरान भी हैं और जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
अनोखा देसी जुगाड़ (तस्वीर साभार- @yash_decoration_durg)
ये भी पढ़ें - Viral Video: 'देसी Fast & Furious' के चक्कर में रिक्शे वाला के साथ हुआ खेल, कुछ ही सेकेंड में बदल गई पूरी दुनिया !
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में युवक अपनी बाइक पर लगे एक अनोखे सेटअप के बारे में बताता नजर आ रहा है। उसने अपनी मोटरसाइकिल पर एक कस्टमाइज्ड कैनोपी लगाई है, जो बाइक को पूरी तरह से कवर कर देती है। इसमें आसानी से अंदर बैठने और बाहर निकलने के लिए जिपर वाले दरवाजे दिए गए हैं। आगे की शील्ड पर बाकायदा 'वाइपर' लगा है, ताकि बारिश के पानी से सामने देखने में दिक्कत न हो। इसके अलावा पीछे बैकलाइट और इंडिकेटर भी सेट किए गए हैं, जिससे मोड़ने या ब्रेक लगाने पर पीछे वाले को साफ दिखे। देखें वीडियो...
अनोखा देसी जुगाड़
इस जुगाड़ वीडियो को देख आप भी जरूर हैरान हो रहे होंगे। सोच रहे होंगे ये तो वाकई में अनोखा जुगाड़ है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को yash_decoration_durg नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने इसे 'देसी इंजीनियरिंग' का बेहतरीन नमूना बताया। कुछ लोगों का कहना है कि अब तो मध्यवर्ग को कार EMI पर लेने की भी जरूरत नहीं बचेगी। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
