Viral Video: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से अपील की है कि वो यात्रा के लिए पर्सनल गाड़ी का कम इस्तेमाल करें। जितना हो सके ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमार करें। इस पहल पर कई लोगों ने अमल करना भी शुरू कर दिया है। कई नेताओं और मंत्रियों ने काफिले में गाड़ी कम कर दी है। वहीं, बड़े शहरों में मेट्रो से भी यात्रा कर रहे हैं। इसी कड़ी में Uber के CEO (Uber CEO) ने ऐसा कदम उठाया, जिसकी खूब तारीफ हो रही है। उन्होंने अपनी कंपनी की कैब को छोड़कर दिल्ली मेट्रो से यात्रा की है। इस दौरान मोदी जैकेट में वो काफी जच रहे थे। अब इसे पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।
मेट्रो में यात्रा किए Uber के CEO (तस्वीर साभार- @Dara Khosrowshahi)
ये भी पढ़ें - Viral Video: लंदन में छाया कोलकाता वाला झालमुड़ी, अंग्रेज ने देसी तड़का लगाकर विदेशियों को बनाया भारतीय फूड का दीवाना
ये तो हम सब जानते हैं आज के समय में हमें कहीं जाना हो तो तुरंत उबर या अन्य कैब बुक कर लेते हैं। लेकिन, जिस कंपनी के कैब से हमलोग यात्रा करते हैं, जरा सोचिए उस कंपनी का सीईओ ही मेट्रो से यात्रा करे, तो क्या होगा? सुनकर जरूर अजीब लग रहा होगा। लेकिन, यह सच है। दरअसल, उबर के सीईओ दारा खोसरोशाही इन दिनों दिल्ली आए हुए हैं। उन्होंने खुद वीडियो शेयर करके मेट्रो यात्रा के बारे में लोगों को जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मेट्रो की यात्रा उनके लिए काफी आरामदायक रहा। लिंकडिन पोस्ट में उन्होंने कहा कि वो दिल्ली की ब्लू लाइन मेट्रो में सफर के लिए रेडी, जिनसे करोड़ों लोग रोजाना सफर करते हैं।
लोग कर रहे तारीफ
मेट्रो में सफर करते हुए जोरबाग मेट्रो स्टेशन तक जाते हैं। उन्होंने आगे बताया कि उबर ऐप से भी मेट्रो की टिकट बुक हो सकती है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं लोग इस पहल की तारीफ भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
