वायरल न्यूज़

हवाई सफर में एक-दूसरे के ऊपर घंटों लेटे रहे 2 यात्री, फोटो वायरल होते ही यूजर्स ने उतारा प्‍यार का भूत

Viral News: सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ फोटोज वायरल हुई हैं, जिनमें दो यात्री एक दूसरे के ऊपर लेटकर यात्रा करते दिख रहे हैं। इस फोटो पर कई यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

Image

यात्रियों की फोटो वायरल।

Viral News: आपने देखा होगा आजकल हवाई जहाज में कई ऐसी घटनाएं हो जाती हैं जो लोगों को काफी हैरान कर देती हैं। ऐसी ही एक और घटना ने दुनिया भर के लोगों का ध्‍यान खींचा है। दरअसल, एक एक्‍स पोस्‍ट में दिखाया गया है कि, कैसे चार घंटे की उड़ान में दो यात्री एक-दूसरे के ऊपर लेटे रहे। जैसी ही ये फोटो इंटरनेट पर आईं तो ये तुरंत वायरल हो गईं और इन पर हजारों यूजर्स ने प्रतिक्रिया दीं।

एक्‍स यूजर ने शेयर की तस्‍वीरें

एक्स यूजर FLEA ने लिखा है कि, 'विमान को देखकर विश्वास नहीं हो रहा। पूरे 4 घंटे की उड़ान ऐसी ही थी।' उन्होंने जो तस्वीरें पोस्ट कीं, उनमें आप नंगे पैर जोड़े को विमान की चार सीटों पर लेटे हुए देख सकते हैं। इन्हें एक-दूसरे को गले लगाते और सीटों पर सोते हुए देखा जा सकता है। 6 अप्रैल को शेयर की गई इस पोस्‍ट को अब तक 21 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। शेयर पर ढेरों लाइक्स और कमेंट्स भी हैं। फोटोज को देखने के बाद कई यूजर्स ने कमेंट सेक्‍शन में अपनी प्रतिक्रिया दी।

यूजर्स ने दी मिली जुली प्रतिक्रिया

फोटो देखकर एक यूजर ने लिखा कि, 'कल्पना कीजिए कि आप उनके सामने हैं और सोच रहे हैं कि गर्म पैरों जैसी गंध क्यों आ रही है।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'कुछ हेडफोन लगाओ और फिल्म देखो या किताब पढ़ो। मुझे हवाई जहाज़ पर केवल तभी समस्या होती है जब कोई बच्चा रो रहा हो या आप मेरी जगह पर अपनी सीट पर बैठे हों।' तीसरे यूजर ने कहा कि, 'इन दोनों से होटल पहुंचने तक इंतजार भी नहीं किया जा सका।' चौथे यूजर ने कहा, 'वे ऐसे कैसे थे और फ्लाइट अटेंडेंट ने कुछ नहीं कहा ? यह बात नहीं बन रही है, भाई।' वहीं, एक अन्य ने लिखा कि, 'क्षमा करें, लेकिन मुझे इसमें कोई समस्या नहीं दिखती, उन्होंने सीटों के लिए पेमेंट किया है।'

TNN Viral Desk
TNN वायरल डेस्क author

खबरों की दुनिया में अजब-गजब, फनी, शॉकिंग, दिलचस्प जानकारी, जानवरों की दुनिया के बारे में जानने के शौकीन हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर एकसाथ मिल जाएंगी... और देखें

End of Article