वायरल न्यूज़

सड़क पर टहल रही लड़की का कर दिया मेकअप, फिर खूबसूरती देख हिल गया इंटरनेट

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 28, 2024, 12:58 PM IST

Viral Video: इसमें देखेंगे कि मेकअप के बाद एक आम सी लड़की इतनी खूबसूरत नजर आती है कि मानो बॉलीवुड एक्ट्रेस भी उसके सामने टिक नहीं पाएंगी।

Image

मेकअप से लड़कियों को बना दिया बहुत खूबसूरत। (Photo- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया में दो लड़की
  • खूबसूरती देख हार गया इंटरनेट
  • नहीं देखा होगा मेकअप का ऐसा कमाल

Viral Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर कभी-कभी यहां ऐसा कुछ नजर आता है कि बार-बार देखने का मन करता है। अभी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सामने आया है। वीडियो दो लड़कियों से जुड़ा है जो सड़क से अपने रास्ते जा रही थीं। दोनों ने मेकअप नहीं किया और फिर भी खूब सुंदर लगती है। मगर तभी एक महिला की नजर उनपर पड़ती है। वो दोनों को कार में बिठाकर पार्लर ले गई और मेकअप कर दिया। इस बाद दोनों इतनी खूबसूरत लगती है कि पूरा इंटरनेट ही हिल गया। इसमें एक लड़की तो किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस सी सुंदर लगती है। लड़की की जबरदस्त सुंदरता से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया में छा गया है।

हिला देगा लड़की की खूबसूरती

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि दोनों सड़क किनारे पैदल अपनी रास्ते जा रही थीं। मालूम होता है कि तभी कार में बैठी एक मेकअप आर्टिस्ट की दोनों पर नजर पड़ी। उसने दोनों को तुरंत कार में बिठाया और पार्लर में आई। इसके बाद वो दोनों का मेकअप कराती हैं। थोड़ी देर बाद दोनों जब बाहर आती हैं तो बला की खूबसूरत लगती हैं। खुद शीशे में देखकर दोनों को यकीन नहीं होता है कि वो इतनी सुंदर हैं। मगर इसमें भी एक लड़की किसी फिल्मी एक्ट्रेस जैसी खूबसूरत लगती है।

देखिए इंस्टाग्राम पर वीडियो

बरहाल दोनों लड़कियों की खूबसूरती से जुड़ा ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी है। इसे इंस्टाग्राम पर Shivam Kashyap नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article