VIDEO: बिना देखे मुड़ा ट्रक, तेज रफ्तार कंटेनर ने मारी जोरदार टक्कर, भयानक एक्सीडेंट में पलटी दोनों गाड़ियां

एक ट्रक और कंटेनर बीच हुई भिड़ंत का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे ट्रक वाले ने बिना आगे-पीछे देखे तुरंत ट्रक को मोड़ दिया और अगले ही पल उस ट्रक से एक तेज रफ्तार कंटेनर टकरा जाती है।

सोशल मीडिया पर सड़क हादसे का एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक ट्रक वाले की लापरवाही की वजह से ट्रक और कंटेनर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। वीडियो छत्तीसगढ़ के रस्माडा का बताया जा रहा है। इस डरावने सड़क हादसे का वीडियो सड़क पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। जो अब इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Rasmada, Chhattisgarh An Eicher truck driver suddenly took a turn without checking for oncoming traffic, entering the opposite lane where a container truck crashed into it.

ट्रक और कंटेनर की हुई जोरदार भिड़ंत (X/@Deadlykalesh)

ट्रक और कंटेनर के बीच हुई भिड़ंत

वीडियो में दिख रहा है कि एक ट्रक सड़क पर चलते हुए आ रहा था। अचानक उसके ड्राइवर ने बिना देखे और बिना सिग्नल दिए ट्रक को तेजी से मोड़ देता है। तभी उल्टी दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कंटेनर उसे रौंद डालती है। कंटेनर और ट्रक के ड्राइवर कुछ समझते या ब्रेक लगाने की कोशिश करते उससे पहले दोनों ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी तेज थी कि कंटेनर और ट्रक दोनों सड़क पर ही पलट गए।

End of Feed