Video: रील्स बनाने की ऐसी सनक! समुद्र में उतार दी दो-दो थार, और फिर हो गया मोये-मोये

Viral Video: गुजरात के कच्छ इलाके स्थित मुंद्रा में दो युवक अपनी थार गाड़ी को समुद्र में ले गए। वह इस दौरान कार के साथ रील्स बना रहे थे। हालांकि, रील्स बनाने के चक्कर में उनकी कार समुद्र में फंस गई।

Viral Video: इंटरनेट पर वायरल होने के चक्कर में लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। यहां तक कि अपनी जान दांव में लगाकर खतरनाक स्टंट करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। इसी क्रम में युवकों ने जो किया, वह आपके होश उड़ा देगा। दरअसल, युवकों ने रील्स बनाने के चक्कर में दो-दो थार को समुद्र में उतार दिया। हालांकि, इसके बाद उन युवकों का मोये-मोये हो गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में आपको जो नजर आएगा, वैसा आपने शायद ही कभी देखा होगा।

End of Feed