Monkey Video: बंदरों को इंसान का पूर्वज माना जाता है। इसके साथ ही बंदरों को चालाक और तेज दिमाग का जीव भी माना जाता है। सोशल मीडिया पर आपने बंदरों के बहुत सारे वीडियो देखे होंगे। इसमें से कई वीडियो बंदरों की चालाकी वाले भी रहे होंगे। आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप भी कह उठेंगे कि बंदर धरती के सबसे चालाक जीव होते हैं। वीडियो में आपको एक बंदर किसी किचन में दिखाई दे रहा होगा।
बंदर की चालाकी का वीडियो हुआ वायरल
आप देख सकते हैं कि बंदर किचन की सेल्फ पर बैठा हुआ है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि बंदर को प्यास लगी थी, इस कारण वह किसी घर में घुसता है और सीधे किचन में पहुंच जाता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बंदर सीधे वॉटर प्यूरीफायर के पास ही पहुंच जाता है और उसके नल में मुंह लगाकर पानी पीने लगता है। सोचने की बात यह है कि बंदरों को कैसे पता कि यह वॉटर प्यूरीफायर है और इसमें से पानी निकलता है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि किचन में स्टील का घड़ा भी रखा हुआ है। इस घड़े में यकीनन पानी भरा होगा। घड़े के ऊपर एक गिलास भी रखी हुई है। दूसरी तरफ बंदर घड़े से पानी पीना छोड़कर सीधे वॉटर प्यूरीफायर के पास पहुंचता है और उससे पानी पीता है। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। वीडियो ने यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो पर यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। यह मजेदार वीडियो @akshattak नाम के एक्स यूजर अपने अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो बंगलुरू का बताया जा रहा है।
