Dulhan Funny Name Video: इस दुनिया में पैदा हुआ हर शख्स अपने नाम से जाना जाता है। ज्यादातर लोगों के नाम का कोई न कोई मतलब जरूर होता है। कुछ लोगों के नाम ईश्वर के नाम से रखे जाते हैं। हालांकि, कई लोगों के नाम फनी भी होते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक बारात की कार की फोटो नजर आ रही है। बारात की कार के पीछे एक पोस्टर लगा नजर आ रहा है। इस पोस्टर मेंं दूल्हा और दुल्हन का नाम लिखा दिखाई दे रहा है।
दुल्हन का वीडियो (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- जॉब का ऐसा प्रेशर, भीषण जाम में ऑनलाइन मीटिंग अटेंड करती दिखी लड़की, लोग बोले- वर्क फ्रॉम ट्रैफिक
दुल्हन का नाम पढ़कर लोगों की छूटी हंसी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में दुल्हन का नाम पढ़कर लोगों की हंसी छूट गई है। वायरल फोटो में आपको दिखेगा कि पोस्टर में "अनिल संग समस्या" लिखा हुआ है। इसके बाद लोग कह रहे हैं कि अनिल पूरे गाजे-बाजे के साथ अपनी समस्या को घर लाने जा रहा है। अब हम आपको इस पोस्ट की सच्चाई बताते हैं। पहली नजर में भले ही आपको दुल्हन का नाम 'समस्या' दिखेगा लेकिन वास्तव में दुल्हन का नाम 'समरया' है। देखें तस्वीर-
ज्यादातर लोग समरया को समस्या पढ़ रहे हैं और उस मुताबिक फनी कमेंट कर रहे हैं। वीडियो को expired.______ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'गाने-बाजे के साथ समस्या को घर लाने जा रहा है भाई' इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर बहुत ही फनी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जब उसके नाम में ही समस्या है, तो न जाने दुल्हन में कितनी समस्या होगी।'
