वायरल न्यूज़

Video: कराची में हथौड़ा गैंग का आतंक, सरेआम हथौड़े मार-मारकर लोगों को लूटा, पाकिस्तान का शॉकिंग वीडियो वायरल

Karachi Hathora Group: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लुटेरा अपने हाथ में हथौड़ा लेकर आता है। सबसे पहले वह एक गार्ड के पास जाता है और उसके सिर पर हथौड़ा मार देता है।

Image

हथौड़े से लूट (ट्विर)

Karachi Hathora Group: पाकिस्तान के शहर कराची में इन दिनों हथौड़ा गैंग की दहशत देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लुटेरा अपने हाथ में हथौड़ा लेकर आता है। सबसे पहले वह एक गार्ड के पास जाता है और उसके सिर पर हथौड़ा मार देता है। सिर पर हथौड़ा मारकर वह गार्ड से पिस्टल लूट लेता है।

कराची की सड़कों पर फिर चला हथौड़ा

वीडियो में यह दृश्य बहुत ही खौफनाक नजर आ रहा है। हथौड़ा गैंग के सदस्य का आतंक यहीं नहीं रुकता है। इसके बाद वह राह चल रहे लोगों के पास पहुंचता है और उन्हें भी हथौड़े का डर दिखाकर लूट लेता है। वीडियो सामने आने के बाद पूरी दुनिया में दहशत फैल गई है। वीडियो देखने में बहुत ही भयावह है। लुटेरा जिस बेरहमी से गार्ड को हथौड़ा मारकर उससे पिस्टल लूटता है, देखने में वह बहुत ही भयावह है। इस वीडियो को देखकर किसी की भी हालत खराब हो सकती है। देखें वीडियो-

गौरतलब है कि 90 के दशक में कराची के हथौड़ा गैंग की दहशत पूरी दुनिया में फैली थी। इस गैंग के लोगों के हाथों मे हथौड़ा, सरिया, कुल्हाड़ी और डंडा होता था। 12 से 15 लोगों की संख्या में गैंग के लोग एक साथ आते थे और अपने शिकार पर फिर टूट पड़ते थे। अपने शिकार को वह इतनी बेरहमी से मारते थे कि देखने वाले की रूह कांप जाए। वह तब तक अपने शिकार पर वार करते रहते थे, जब तक उसकी मौत न हो जाए। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि गैंग का एक सदस्य इस कत्ल का वीडियो बनाता था और सब जगह वायरल किया जाता था। इसका मकसद लोगों में दहशत फैलाना होता था।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article