Snake Attack Video: सांप इस धरती पर पाए जाने वाले सबसे खूंखार जीवों में से एक हैं। सांंप को देखते ही कई लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। सांप कई बार हमारे घरों में घुस जाते हैं। कई बार तो वह घर में ऐसी जगह जाकर छिप जाते हैं, जिसकी कोई उम्मीद भी नहीं कर सकता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप गर्मी से परेशान होकर फ्रिज में घुसकर बैठ गया था।
सांप का हमला (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- रईसी ऐसी कि चकरा जाएं बड़े-बड़े अमीर, गर्मी से बचने के लिए शख्स ने बाथरूम में भी लगवा दी AC
वीडियो देखकर आप भी कांप जाएंगे
जैसे ही परिवार वालों को फ्रिज में सांप नजर आया, उन्होंने प्रोफेशनल स्नेक कैचर को बुला लिया। इसके बाद शख्स सांप पकड़ने के लिए फ्रिज के पास पहुंचता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही शख्स सांप पकड़ने के लिए फ्रिज के पास पहुंचता है, खूंखार जीव उस शख्स पर हमला कर देता है। सांप जिस तरह से शख्स पर हमला करता है, उसे देखकर एक बार के लिए आपकी भी रूह कांप गई होगी। वीडियो देखकर यूजर्स के होश उड़ गए हैं। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि गनीमत थी कि शख्स सांप के हमले से बच जाता है। इसके बाद वह फिर से सांप पकड़ने लगता है और आखिरकार सांप को पकड़कर ही दम लेता है। वीडियो को sarpmitra.akashjadhav25 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
