Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। वीडियो में आपको एक शख्स जूस बेचता नजर आ रहा है। जैसे ही आप शख्स को देखेंगे, वैसे ही आपके दिमाग में बॉलीवुड के एक बड़े स्टार का चेहरा सामने आ जाएगा। आपको लगेगा कि बॉलीवुड एक्टर हृतिक रोशन जूस बेच रहे हैं। वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
वायरल वीडियो (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- Video: रात को कमरे में आती थी अजीबोगरीब आवाजें, जैसे ही तोड़ी गई छत 1 लाख 80 हजार जीव कर रहे थे इंतजार
वीडियो देखकर होंगे हैरान
दरअसल, वीडियो में दिख रहा शख्स हूबहू हृतिक रोशन की तरह नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं कि शख्स ने अपने हाथों में मैंगो शेक का गिलास पकड़ा हुआ है। वह जिस दुकान में जूस बेच रहा है, वहां आपको काफी भीड़ नजर आ रही होगी। हर कोई इस शख्स से जूस लेने को उतावला नजर आ रहा है। देखें वीडियो-
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के bramha_juice_tasgaon अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को देखकर कई लोग कह रहे हैं कि यह AI की मदद से एडिट किया गया है। फिलहाल, इस वीडियो की सच्चाई पता नहीं चल पाई है। वीडियो महाराष्ट्र के सांगली जिले के एक कस्बे तासगांव का बताया जा रहा है।
