Dance Video: दूल्हे की भाभी ने किया ऐसा खतरनाक डांस, जुगलबंदी देख यूजर्स बोले - ऐसी भाभी तो हम भी डिजर्व करते हैं

इंस्टाग्राम पर देवर भाभी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला अपने दूल्हे देवर के साथ एकदम जबरा वाला डांस कर रही हैं। ऐसे में उनका डांस वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भाभी ने देवर की शादी में किया डांस
  • लोगों को पसंद आई देवर भाभी की जुगलबंदी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Groom And His Bhabhi Dance: शादी में डांस ना हो तो मजा नहीं आता। लेकिन सभी के डांस एक तरफ साइड हो जाते हैं जब देवर की शादी में उसकी भाभी का डांस सामने आता है। जी हां, भाभी लोगों की अलग ही खुशी नजर आती है। देवर की शादी में उनके एनर्जी देखने लायक होती है। हो भी क्यूं ना, अब उनसे भी छोटा घर में कोई आने वाला होता है ना।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दूल्हे की भाभी कमाल का डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के 'लो चली मैं' गाने पर डांस किया है। इस दौरान दूल्हा भी अपनी भाभी के साथ डांस करने लगता है। ऐसे में देवर भाभी की जुगलबंदी लोगों को काफी पसंद आ रही है और लोग वीडियो को लाइक और शेयर कर रहे हैं।

End of Feed