वायरल न्यूज़

Viral Video: पार्लर वाले ने बुजुर्ग शख्स का किया ऐसा खतरनाक मेकअप, दादा सीधे 30 साल के जवान दिखने लगे

एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक जवान और हैंडसम लड़का नजर आएगा, जिसकी असलियत जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे और आपके पैर के नीचे से जमीन खिसक जाएगी।

Image

बुजुर्ग शख्स का खतरनाक मेकअप (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • पार्लर वाले ने किया बुजुर्ग का मेकअप
  • मेकअप के बाद बुजुर्ग को देख चौंके लोग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Old Man Make Up Video: शादी या पार्टी में तो आप अक्सर जाते होंगे। इस दौरान आपने नोटिस भी किया होगा कि महिलाएं खूब मेकअप करके आती हैं और विश्वसुंदरी नजर आती हैं। लेकिन कभी आपने किसी आदमी का मेकअप देखा है। सुनकर थोड़ा हंसी आएगा, हो सकता है कुछ लोगों को सुपरस्टार रजनीकांत की याद आ जाए, जो फिल्मों में मेकअप के बाद 30 साल के हीरो बन जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक असली जिंदगी वाले रजनीकांत से मिलवाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक 60 साल का बुजुर्ग नजर आएगा, जिसका मेकअप करने के बाद वह शख्स एकदम 30 साल का हैंडसम नौजवान दिखने लगा। ऐसे में जो भी ये वीडियो देख रहा है वो मेकअप मैन की जमकर तारीफ कर रहा है। आप भी मेकअप के बाद बुजुर्ग को देख यकीन नहीं कर पाएंगे। आपको यकीन ही नहीं होगा कि कोई बुजुर्ग इतना जवान दिख सकता है।

बुजुर्ग शख्स का खतरनाक मेकअप

एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि दादा को एकदम जवान शख्स बना दिया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि एकदम से वक्त बदल गए, जज्बात बदल गए। बता दें, इस वीडियो को '@vikas_ki_baate' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर अब तक 4 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं और साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article