Viral Video: इन दिनों लोगों पर रील्स वीडियो बनाने की ऐसी सनक सवार है कि वह इसके लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। यहां तक कि वह अपनी जान जोखिम में डालने से भी पीछे नहीं आ रहे हैं। रील्स वीडियो बनाने की सनक न सिर्फ लड़कों पर बल्कि लड़कियों पर भी सवार नजर आती है। दरअसल, आजकल हर कोई सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत रखता है। इसी क्रम में वह ऊंट-पटांग हरकतों का वीडियो बनाते नजर आते हैं। यहां तक कि रील्स बनाने के लिए वह खौफनाक काम करते भी नजर आते हैं।
रील्स बनाने के लिए पेड़ पर चढ़ी लड़की (इंंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- हद है! परीक्षा में आया सवाल- हमारे भोजन का मुख्य स्रोत क्या? बच्चे का जवाब- भंडारा, शादी और बर्थडे
वीडियो देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन
सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक लड़की रील्स बनाने के एक पेड़ के सबसे ऊंचे तने पर चढ़ी नजर आती है। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि लड़की पेड़ के सबसे ऊंचे तने पर चढ़कर डांस भी करती नजर आती है। आप लड़की की इस हरकत को देखेंगे तो यकीनन आपके होश उड़ जाएंगे। आपने शायद ही रील्स बनाने की ऐसी सनक किसी में देखी होगी। देखें वीडियो-
वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स को समझ नहीं आ रहा है कि वह इस पर क्या कमेंट करें। यूजर्स का कहना है कि अब रील्स बनाने की सनक हद को पार कर गई है। आप भी इस वीडियो को देखकर जरूर कहेंगे कि थोड़ी सी गलती से लड़की ऊंचे पेड़ से जमीन पर गिर सकती है। इसका परिणाम बुरा भी हो सकता है। हो सकता है कि ऊंचाई से गिरने पर लड़की की जान चली जाए। अगर जान नहीं भी जाएगी तो हाथ-पांव टूटना निश्चित है। वीडियो को miss_pooja_official_887 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
