Elephant Death Video: हाथी इस धरती पर पाया जाने वाला सबसे बलशाली जानवर है। जब हाथी गुस्से में होता है तो बड़े-से-बड़ा पेड़ उखाड़कर फेंक देता है। कई बार तो वह बड़े-बड़े घरों को धराशायी कर देता है। दूसरी तरफ एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। इस वीडियो को देखकर आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे और खुद को रोने से रोक नहीं पाएंगे। वीडियो अपलोड होने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है।
हाथी की मौत (ट्विटर)
ये भी पढ़ें- प्रेमी के साथ थी लड़की तभी पड़ गई पिता की नजर, फिर जो हुआ बार-बार देखेंगे, Viral हुआ VIDEO
वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपको होश
वीडियो में आपको एक हाथी नजर आएगा, जो रेल की पटरी पर खड़ा दिखाई देता है। वीडियो के अनुसार, हाथी की कुछ देर पहले ही ट्रेन से टक्कर हुई है। हाथी के शरीर पर लगे घाव से आप समझ सकते हैं कि टक्कर कितनी जोरदार हुई होगी। आप देख सकते हैं कि पहले तो हाथी अपनी पूरी ताकत लगाकर किसी तरह ट्रेन की पटरी को पार करने की कोशिश करता है। हालांकि, वह इस कोशिश में सफल नहीं हो पाता है। इसके बाद हाथी धड़ाम से पटरी पर ही गिर जाता है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि हाथी पटरी पर उल्टा गिरता है और थोड़ी देर तक तड़पता है। इसके बाद उसके हाथ-पैर ठंडे हो जाते हैं। आप देख सकते हैं कि तड़पने के बाद हाथी की वहीं पर मौत हो जाती है। वीडियो में यह पल बहुत ही दुखद लगता है। बता दें कि वीडियो को @SageEarth नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के अनुसार, घटना 10 जुलाई की शाम की है, जिसमें एक हाथी ‘कंचनजंगा एक्सप्रेस’ ट्रेन की चपेट में आ जाता है।
