Amazing Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होता है। आपने सर्कस में कई अनोखे करतब देखे होंगे। आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप सर्कस के करतब भी भूल जाएंंगे। इस वीडियो में आपको दर्जनों लड़कियां नजर आ रही होंंगी। यह लड़कियां एक साइकिल में इस तरह लद जाती हैं, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।
साइकिल पर स्टंट (इंस्टाग्राम)
वीडियो देखकर आप भी होंगे हैरान
वीडियो देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा भी हो सकता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की किसी स्टंट के मैदान पर साइकिल चला रही है। इस लड़की के चारों तरफ दर्जनों लड़कियां नजर आएंगी। आप देख सकते हैं कि एक-एक करके लड़कियां इस साइकिल में सवार होने लगती हैं। वहीं साइकिल चलाने वाली लड़की बहुत ही खूबसूरती से साइकिल चलाती रहती है। इसके बाद धीरे-धीरे सारी लड़कियां इस साइकिल में सवार हो जाती हैं। देखें वीडियो-
वीडियो में ये लड़कियां ऐसा करतब दिखाती नजर आ रही हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इन लड़कियों का करतब देखकर आपका मुंह खुला का खुला रह जाएगा। वीडियो को @memeknowhow नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि लड़कियों के साथ उनके ट्रेनर भी मैदान पर मौजूद हैं। आप देख सकते हैं कि साइकिल चलाने वाली लड़की सारी लड़कियों के बीच छिप जाती है। हालांकि इसके बाद भी वह बहुत ही शानदार तरीके से साइकिल चलाती रहती है।
