15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर देशभर में देशभक्ति का माहौल नजर आने लगता है। बाजारों, स्कूलों और सड़कों पर तिरंगे दिखाई देने लगते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसने लोगों को एक पल के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया। वीडियो में लोगों से एक सीधा सवाल पूछा गया- अगर आपके सामने तिरंगा और 500 रुपए का नोट रखा हो, तो आप क्या चुनेंगे?
तिरंगा या 500 रुपये, लोगों ने क्या चुना वह आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं। (Instagram/@funny.one555)
UP पुलिसकर्मी के सामने रखा तिरंगा और 500, मिला दिल जीतने वाला जवाब
वीडियो (Video) की शुरुआत यूपी पुलिस के जवान विनोद कुमार पाण्डेय से होती है। उनके सामने तिरंगा और 500 रुपए का नोट रखा जाता है। जब उनसे दोनों में से एक चीज चुनने को कहा जाता है, तो वह बिना ज्यादा सोचे तिरंगे की तरफ इशारा कर देते हैं। वह कहते हैं कि वह तिरंगा चुनेंगे, पैसे की जरूरत क्यों दिखा रहे हो। उनका यह जवाब सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
कई अन्य लोगों ने भी तिरंगे के आगे पैसे को ठुकराया
इसके बाद वीडियो (Video) में एक छात्र से भी यही सवाल पूछा जाता है। छात्र 500 रुपए का नोट चुन लेता है। वहीं, एक पुजारी के सामने जब तिरंगा और पैसा रखा जाता है तो वह तिरंगे को चुनते हैं। वीडियो में आगे ई-रिक्शा चालक, मजदूर और दूसरे लोगों से भी यही सवाल पूछा जाता है। इनमें से कई लोग तिरंगे को अपनी पसंद बताते नजर आते हैं।
लोगों की सोच सामने ला रहा है यह अनोखा टेस्ट
वीडियो के वायरल (Viral Video) होने की एक बड़ी वजह यही है कि सवाल बहुत आसान है, लेकिन जवाब लोगों की सोच को सामने ला रहा है। कुछ लोग तिरंगे को सम्मान और देश से जोड़कर देखते हैं, जबकि कुछ के लिए 500 रुपए रोजमर्रा की जरूरत पूरी करने में मददगार हो सकते हैं।
15 अगस्त पर वायरल हुआ यह सवाल
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @funny.one555 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और लाखों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। कमेंट सेक्शन में भी लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिल रही है। कोई कह रहा है कि वह दोनों चीजें लेगा, तो कोई मजाक में कह रहा है कि पहले 500 लेगा और फिर उसी पैसे से तिरंगा खरीद लेगा।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
