8 साल का सन्नाटा खत्म! बिहार से एयरलिफ्ट होकर बक्सा पहुंची 3 साल की बाघिन, देखें VIDEO

VIDEO: पश्चिम बंगाल के बक्सा टाइगर रिजर्व में करीब 8 साल बाद बाघों का सन्नाटा टूटने जा रहा है। बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से 3 साल की एक बाघिन को हासीमारा एयरफोर्स स्टेशन के जरिए एयरलिफ्ट कर लाया गया है। 2 अक्टूबर को इसे कोर जोन में रिलीज किया जाएगा।

Video: पश्चिम बंगाल के बक्सा टाइगर रिजर्व (Buxa Tiger Reserve) के लिए एक एतिहासिक और बेहद खुशखबरी वाली खबर सामने आई है। करीब आठ वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बक्सा के जंगलों में एक बार फिर बाघ की दहाड़ सुनने की उम्मीद जगी है। बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से तीन साल की एक बाघिन को हासीमारा एयरफोर्स स्टेशन के जरिए एयरलिफ्ट करके बक्सा पहुंचाया गया है। पूर्वी भारत में बाघों को फिर से बसाने की दिशा में यह अपने आप में पहली और अनूठी पहल मानी जा रही है।

End of Feed