Video: चिलचिलाती धूप में खुद साइकिल चलाकर बेटे को स्कूल से लेने पहुंची महिला, देखकर लोग बोले- मां के जैसा कोई नहीं

Viral Video: आप देख पाएंगे कि एक महिला अपने बच्चे को चिलचिलाती धूप में स्कूल से घर लाने के लिए पहुंची है। वीडियो में सबसे खास बात यह है कि मां अपने बच्चे को लेने के लिए खुद साइकिल चलाकर गई है।

Viral Video: कहते हैं कि मां के जैसा कोई दूजा नहीं। अपने बच्चे के लिए मां कुछ भी करने को तैयार रहती है। अगर किसी का प्यार सबसे पवित्र और निस्वार्थ है, तो वह मां है। मां अपने बच्चे के लिए किसी भी तरह का संघर्ष करने से पीछे नहीं हटती। वहीं अपने बच्चों पर मुसीबत पड़ने पर वह किसी से भी टकरा जाती है। इन दिनों एक मां का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों का सीना गर्व से चौड़ा हो रहा है।

Mother Video (2)

मां का वीडियो (फोटो साभार- इंस्टाग्राम seoni_01)

दिल जीत लेगा इस मां का वीडियो

वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपको भी अपनी मां याद आ जाएगी। इस वीडियो में एक मां का साहस और पराक्रम देखकर लोगों की आंखें नम हो रही हैं। वीडियो इंटरनेट यूजर्स के दिल को जीत रहा है। वीडियो में आपको एक मां नजर आ रही होगी। इस मां के साथ उसका बच्चा भी दिखाई दे रहा होगा। आप देख पाएंगे कि एक महिला अपने बच्चे को चिलचिलाती धूप में स्कूल से घर लाने के लिए पहुंची है। वीडियो में सबसे खास बात यह है कि मां अपने बच्चे को लेने के लिए खुद साइकिल चलाकर गई है। देखें वीडियो-

End of Feed