डैम से छलांग लगाने ही वाली थी लड़की, दौड़ कर पहुंचे युवक ने बचाई जान, देखें यह Video

सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि लड़की अपनी जीवन लीला को समाप्त करने के लिए एक डैम पर जा खड़ी हुई और पानी में छलांग लगाने ही वाली थी कि एक लड़के ने दौड़कर उसकी जान बचा ली।

कई लोग अपने जीवन से इस कदर नाखुश रहते हैं कि वे गलत कदम उठाने से भी नहीं चूकते। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही घटना का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक लड़की अपनी जान देने के लिए डैम के पीलर पर जा खड़ी हुई है। ऐसे में लड़की को गलत कदम उठाते देख एक युवक तुरंत अपनी सूझबूझ का परिचय देता है और वह भागकर लड़की के पास पहुंच जाता है और उसकी जान बचा लेता है।

Man Saved Girls Life

पानी में कूदने वाली थी लड़की, लड़के ने तुरंत दौड़कर बचाई जान (Instagram/@jeejaji)

End of Feed