बच्चे की जादूगरी के आनंद महिंद्रा भी हुए मुरीद, Video शेयर कर मदद करने को आगे बढ़ाया हाथ

नैनीताल की सड़कों पर जादू दिखाने वाले एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसे देख आनंद महिंद्रा भी हैरान हो गए। अब उन्होंने बच्चे की तारीफ करते हुए उसकी मदद की पेशकश की है।

Viral News: हाल में ही सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो (Video) काफी तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें वह नैनीताल की सड़कों पर जादू दिखाते हुए नजर आया था। बच्चे के इस जादू को देखने के बाद वहां मौजूद लोग और सोशल मीडिया यूजर्स काफी हैरान हुए थे। बच्चा सड़कों पर जादू दिखाकर ही अपना खर्च चलता है। बच्चे के इस वीडियो को वहां घूमने गए कुछ पर्यटकों ने रिकॉर्ड कर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। देखते ही देखते बच्चे का वीडियो वायरल (Viral Video) हो गया और इस वीडियो पर देश के दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा की नजर पड़ी। जिसके बाद उन्होंने उस वीडियो को अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया और उस बच्चे की तारीफ करते हुए उसकी मदद करने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया।

Anand Mahindra Praised the child for his magic tricks video

नैनीताल की सड़कों पर जादू दिखाता बच्चा (X/@anandmahindra)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:

जादू देखकर आनंद महिंद्रा भी हो गए हैरान

आनंद महिंद्रा उस बच्चे के टैलेंट से काफी प्रभावित होते हुए बच्चे का वीडियो पोस्ट कर लिखा कि, "ये लड़का बहुत टैलेंटेड है। क्या वो अब भी नैनिताल की सड़कों पर काम कर रहा है? मैं न सिर्फ उसकी पढ़ाई में मदद करना चाहता हूँ, बल्कि उसके जादू के शौक को भी बढ़ावा देना चाहता हूँ। क्यों न वो दुनिया के सबसे बेहतरीन जादूगरों में से एक बन जाए? कोई मुझे उस लड़के और उसके माता-पिता से संपर्क कराने में मदद कर सकता है?"

End of Feed