स्कूल जाने का बोलकर कैफे में वीडियो गेम खेल रहा था लल्ला, अब्बू ने रंगे हाथों पकड़ा और उतार दिया गेमिंग का खुमार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखते ही लोगों की हंसी छूट जा रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का स्कूल से बंक मारकर कैफे में वीडियो गेम खेल रहा होता है। तभी उसके पिता उसे रंगे हाथों पकड़ लेते हैं और फिर उसकी धुनाई शुरू कर देते हैं।

स्कूल के दिनों में बंक मारना कई छात्रों के लिए बहुत ही मजेदार बात होती है। ऐसे छात्रों को स्कूल से बंक मारने के लिए सिर्फ मौका और बहाना चाहिए होता है। जैसे ही इन्हें मौका मिलता है, वे स्कूल से बंक मारने में कभी नहीं चूकते। ऐसे ही एक छात्र का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां एक लड़का अपने पिता से स्कूल जाने का बहाना मारकर कैफे में रंगे हाथों वीडियो गेम खेलता पकड़ा गया।

End of Feed