Video: चिप्स-चॉकलेट खिलाकर दिखाए नकली कीड़े, जंक फूड से दूर रखने के लिए टीचर्स ने किया ऐसा 'खेल' कि सहम गए बच्चे

बच्चों को जंक फूड से दूर रखने के लिए टीचर्स ने अनोखा तरीका अपनाया। चिप्स-चॉकलेट खिलाकर नकली पेट स्कैन में कीड़े दिखाए गए, जिसके बाद बच्चे डरकर रोने लगे और VIDEO वायरल हो गया।

बच्चों को चिप्स, चॉकलेट और ठंडे पेय जैसे जंक फूड से दूर रखना हर माता-पिता की कोशिश होती है लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में बच्चों को जंक फूड के नुकसान समझाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया गया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। बच्चों को पहले जंक फूड खिलाया गया और फिर एक नकली पेट स्कैन के जरिए स्क्रीन पर पेट के अंदर बड़े-बड़े कीड़े दिखाए गए। वीडियो वायरल होने के बाद इस तरीके को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

teachers junk food viral video kids stomach worms

टीचर्स ने निकाला बच्चों को जंक फूड से बचाने का तरीका (X/@MBBSinPhysics)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

पहले खिलाया जंक फूड

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को एक्स पर @MBBSinPhysics नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में कुछ शिक्षक बच्चों को चिप्स, चॉकलेट और दूसरी चीजें खिलाते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद एक बच्चे को बेंच पर लिटाया जाता है। शिक्षक बच्चे के पेट के ऊपर कंप्यूटर माउस को इस तरह घुमाते हैं, जैसे किसी मशीन से पेट की जांच की जा रही हो। इसके बाद सामने लगी स्क्रीन पर पेट के अंदर बड़े-बड़े कीड़े दिखाई देने लगते हैं। ये कीड़े एनिमेशन के जरिए दिखाए गए हैं, जिन्हें इस तरह पेश किया गया है जैसे जंक फूड खाने से वे पेट में पैदा हो गए हों। स्क्रीन पर कीड़ों को देखकर बच्चे काफी हैरान हो जाते हैं। कुछ बच्चे डर जाते हैं और कुछ रोते हुए भी नजर आते हैं।

End of Feed