Subhash Chandra Bose Death Mystery: आज भी सुभाष चंद्र बोस का लापता होना बनी हुई है अबूझ पहेली, थ्योरी कई लेकिन सच का पता नहीं

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 23, 2023, 08:21 AM IST

Subhash Chandra Bose Death Mystery: घायल या मृत बोस की कोई तस्वीर नहीं ली गई और न ही मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किया गया। इन्हीं वजहों से आईएनए ने यह मानने से इनकार कर दिया कि उनका निधन हो गया। बोस के कई समर्थकों ने उनके निधन के समाचार और परिस्थितियों, दोनों पर विश्वास करने से इनकार कर दिया। इसे साजिश बताते हुए कहा गया कि बोस के निधन के कुछ घंटों के भीतर कोई विमान दुर्घटना नहीं हुई थी।

Subhash Chandra Bose Death Mystery: सुभाष चंद्र बोस बड़े रहस्यमय व्यक्ति थे। जैसा कि उनमें अपने जीवन में एक संप्रभु भारत को देखने का उत्साह और जुनून था, वह इस राष्ट्र के संस्थापक कहलाने वाले महान नेताओं में शुमार थे और 'नेताजी' कहलाए, मगर उनकी मृत्यु भी उतनी ही उलझन का विषय रही है।

Subhash Chandra Bose Jayanti 2023

सुभाष चंद्र बोस की आज है जयंती

विमान वाला दावा

कहा जाता है कि 18 अगस्त, 1945 को नेताजी थर्ड डिग्री बर्न के शिकार हो गए थे, जब उनका विमान ताइवान के ताइपेई में उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जो उस समय जापान के कब्जे में था। रात 9 से 10 बजे के बीच निधन से पहले बोस कोमा में चले गए थे। द्वितीय विश्वयुद्ध में इंपीरियल जापानी सेना के पायलट, सह-पायलट और लेफ्टिनेंट जनरल सुनामासा शिदेई ने दावा किया कि जापान के आधिकारिक आत्मसमर्पण के तुरंत बाद उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शिदेई और बोस डेरेन के रास्ते में थे, जहां बोस को यूएसएसआर के वार्ताकारों के साथ राजनीतिक शरण के बारे में बात करनी थी और भारतीय स्वतंत्रता के लिए संघर्ष जारी रखने के लिए भारतीय राष्ट्रीय सेना (आईएनए) का नियंत्रण सोवियत संघ को सौंपना था। शिदेई को बोस के लिए मुख्य वार्ताकार के रूप में काम करना था।

End of Feed