Stunt Viral Video: स्प्लेंडर बाइक से स्टंट कर रहा था लड़का, स्टंटबाजी के चक्कर में सीधा नाले में हुआ लैंड, देखें मजेदार वीडियो

इंस्टाग्राम पर स्टंट का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी छूट जाएगी। इस वीडियो में एक शख्स स्टंटबाजी करता हुआ सीधा नाले में जा गिरा।

KEY HIGHLIGHTS
  • स्टंट कर रहा था शख्स
  • स्टंट करते हुए नाले में गिरा शख्स
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Stunt Gone Wrong: स्टंट के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कई बार स्टंट कर कुछ लोग हीरो बन जाते हैं तो कुछ जीरो। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जिसमें एक लड़का स्टंटबाजी के चक्कर में हीरो से सीधा जीरो बन जाता है। ऐसे में वीडियो काफी मजेदार है और लोगों के कमेंट उससे भी मजेदार। दरअसल, लड़के ने स्प्लेंडर बाइक से स्टंट करने की कोशिश की, लेकिन उसके साथ ऐसा कांड हो गया, जिससे अब वो शायद ही कभी स्टंट करे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़का स्प्लेंडर बाइक से गली में स्टंट कर रहा था, तभी जगह कम होने के चलते उसकी बाइक फिसल जाती है और वह नाले में गिर जाता है। ऐसे में उसका ये स्टंट का भूत तुरंत उतर जाता है। हालांकि, वीडियो में आप साफतौर पर देख सकते हैं कि लड़का बहुत बुरी तरह से गिरता है, जिससे उसे चोट भी काफी लगी होगी। वहीं, कुछ लोग काफी मौज भी ले रहे हैं।

End of Feed