Viral Video: सोशल मीडिया के जमाने में व्यूज और लाइक्स पाने की होड़ इतनी बढ़ गई है कि लोग अपनी और अपनों की सुरक्षा तक भूल बैठे हैं। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर एक दर्दनाक (Shocking Video) होते-होते बचा हादसा चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो के अनुसार, एक परिवार समुद्र किनारे छुट्टी मनाने पहुंचा था। वहां माता-पिता कैमरे के सामने पोज देने और रील रिकॉर्ड करने में पूरी तरह मशगूल थे। इसी दौरान उनका छोटा बच्चा पानी के किनारे अकेला खेल रहा था। देखते ही देखते समुद्र से एक ऊंची और तेज लहर आई और मासूम को अपने साथ बहाकर ले जाने लगी।
रील के चक्कर में खेल
ये भी पढ़ें - Viral Video: इंसान है या रोबोट...टपरी पर चाय बनाने का ऐसा सुपरफास्ट अंदाज, टैलेंट देख फैन हो गए लोग
जब बच्चा लहरों के बहाव में बहने लगा, तब भी उसके माता-पिता का ध्यान रील रिकॉर्डिंग पर ही था। हालांकि, पास ही मौजूद एक अजनबी की नजर जैसे ही उस मासूम बच्चे पर पड़ी उसने अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत दौड़ लगा दी। उस शख्स ने बिजली की तेजी से बच्चे को पानी के तेज बहाव से खींचकर बाहर निकाला। अगर उस व्यक्ति की नजर सही वक्त पर न पड़ती या वह सेकंड भर की भी देरी करता तो यह घटना एक गंभीर हादसे में बदल सकती थी। आखिर, किस तरह का नजारा था आप खुद इस वीडियो में देख लें...
रील के चक्कर में बच्चे के साथ खिलवाड़
वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए चौंक गए होंगे। साथ ही कई लोगों को गुस्सा भी आ रहा होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि आजकल लोग कंटेंट बनाने में इतने अंधे हो चुके हैं कि उन्हें अपने छोटे बच्चों की परवाह तक नहीं रहती। वहीं, इंटरनेट पर उस अनजान मददगार की खूब तारीफ हो रही है, जिसकी सतर्कता और तत्परता ने एक मासूम बच्चे की जान बचा ली। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
