देश के कई बड़े शहरों में हवा इतनी जहरीली हो चुकी है कि लोगों का सांस लेना भी दूभर हो गया है। दिल्ली-NCR और मुंबई का हाल तो एकदम बेहाल है। लोग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। इसी समस्या को लेकर भारत के मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन और अभिनेता विर दास ने बड़े ही मजेदार अंदाज में तंज कसा है।
वीर दास ने मुंबई की जहरीली हवा पर तंज कसते हुए वीडियो पोस्ट किया। (Instagram/@virdas)
मुंबई की आबोहवा पर एक्टर ने कसा तंज
मुंबई की जहरीली को लेकर विर दास ने एक छोटा सा वीडियो बनाया है और उसे अपने इंस्टाग्राम हैंडल @virdas से पोस्ट किया है। वीडियो में वे अपने लिविंग रूम में बैठे दिख रहे हैं। उन्होंने वीडियो में धुएँ वाले फिल्टर का इस्तेमाल किया है। जिसे देख ऐसा लग रहा है जैसे बाहर का स्मॉग उनके रूम के अंदर आ गया हो।
ये भी पढ़ें: इस गांव के लोग रहते हैं जमीन के अंदर, घर, होटल, चर्च, हॉस्पिटल सब कुछ अंडरग्राउंड, जानें क्यों है ऐसा
वीडियो में वीर दास ने क्या कहा
वीडियो में विर कहते हैं – “सबको मुंबई से गुड मॉर्निंग! उम्मीद है आप सब ठीक होंगे। अब मैं खांसूंगा भी नहीं, मेरे फेफड़े तो एडजस्ट कर चुके हैं, सब नॉर्मल है। अरे, आप सोच रहे हो ये बाहर का व्यू है? नहीं-नहीं, ये तो आपके अंदर का सीन है!” यानी वीडियो में वे साफ कहते दिख रहे हैं कि मुंबई की जहरीली हवा में ही लोगों को जीना है। अब वे इस चीज को अपना चुके हैं।
लोगों ने वीडियो पर ऐसे किया रिएक्ट
एक्टर के इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। कई लोगों ने उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए मुंबई की आबोहवा पर तंज भी कसा है। जहां कई लोगों ने उनके इस मजाक पर हंसने वाला इमोजी बनाकर रिएक्ट किया, तो कई लोगों ने कहा कि मुंबई में रहना है तो प्रदूषण तो सहना पड़ेगा। एक यूजर ने वीडियो पर मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, "ये मुंबई है मेरी जाना, यहां ऐसे ही रहना होता है।" दूसरे ने लिखा, "कोई दिक्कत ना है जी, ऐसे ही रह लेंगे जी।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
