Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिलता है, जो लोगों को हैरान कर देता है। आपने देखा होगा कि लोग वायरल होने के चक्कर में कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इस चक्कर में कई बार वह अपनी जान भी जोखिम में डालने से बाज नहीं आते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। वायरल वीडियो एक हाथी और कुछ युवकों से जुड़ा है।
हाथी का वीडियो (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- अजब: ये है दुनिया का एकमात्र देश जिसकी नहीं है कोई राजधानी, अनोखी वजह जान खुला रह जाएगा मुंह
वीडियो देखकर होश उड़ जाएंगे
वीडियो किसी जंगल का है, जिसमें कुछ युवक और एक हाथी देखे जा रहे हैं। आप देख सकते हैं कि ये युवक वीडियो बना रहे हैं और शायद इसे उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करना है। इस वीडियो में सबसे हैरान करने वाली बात अब देखने को मिलती है, जब युवक हाथी के आगे जमीन पर लेट जाते हैं। आप देख सकते हैं कि तीन युवक हाथी के आगे जमीन पर लेट जाते हैं। वह इसलिए लेटते हैं जिससे हाथी उनके ऊपर से गुजर जाए। देखें वीडियो-
हैरान करने वाले इस वीडियो में सबसे अच्छी बात यह होती है कि हाथी उनमें से किसी भी युवक के ऊपर पैर नहीं रखता है। वैसे तो हाथी को जंगल का सबसे समझदार जानवर माना जाता है, लेकिन अगर हाथी बिगड़ जाता है तो किसी को भी पलभर में मौत की नींद सुला सकता है। सोचिए अगर हाथी किसी भी युवक के ऊपर अपना पैर गलती से भी रख देता तो उसका क्या होता। यकीनन देखते ही देखते युवक के शरीर का चटनी बन जाता। वीडियो को trendy___larkaa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
