Video: शेर के साथ खेला हो गया! करने वाला था शिकार, तभी हुआ कुछ ऐसा, सब रह गए दंग

इस वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे एक नन्हा हिरण तालाब से पानी पी रहा होता है, तभी अचानक से शेर उस पर हमला कर देता है, लेकिन हिरण की सूझबूझ उसकी जान बचा लेती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल है।

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर हर वो एक चीज देखने को मिलती है, जो शायद किसी और प्लेटफॉर्म पर देखने को ना मिले। यहां पर फनी वीडियो, जुगाड़ वीडियो, डांस के वीडियो और तो और जंगली जानवरों के तरह-तरह के वीडियो देखने को मिल जाते हैं। इसी कड़ी में इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद एक टाइम पर तो आप भी हैरान रह जाएंगे।

_lion vs deer viral video

शेर के हमले से कैसे बचा नन्हा हिरण (फोटो: X/ @anuragspparty)

इस वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि एक हिरण तालाब के पास आकर पानी पी रहा होता है। तभी अचानक से वह किसी को अपनी तरफ आता हुआ देखता है, जिसके बाद वह डर कर भागने लगता है। इसी बीच वीडियो के फ्रेम में एक शेर उस पर अटैक करता हुआ दिखाई देता है, जिसे हिरण चमका दे देता है।

End of Feed